Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

BIT Sindri : आईएसटीई बीआईटी सिंदरी ने टेक महोत्सव 2024 के स्पर्धा त्रिवेणी के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

SHARE:

  • तकनीकी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया अपनी विशेषज्ञता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आईएसटीई बीआईटी सिंदरी ने टेक महोत्सव 2024 के अंतर्गत त्रिवेणी का सफल आयोजन किया, जिसमें बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय के मार्गदर्शन में विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस आयोजन में एस्केप द रूम, मोस्ट इंटेलिजेंट ब्रांच, एक्सेलरेट, स्मार्ट सिटी चैलेंज, टेक्नोशॉट और एग्ज़िबिटो जैसी प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों के कौशल को परखा. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और समस्या समाधान क्षमता का परिचय दिया. इसके बाद, प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें Giridih : पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्वेदन, 6 अपराधी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. ब्रह्मदेव यादव ने विजेताओं को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा, “जीतना एक आदत बननी चाहिए” और विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया. इस आयोजन ने नवाचार और तकनीकी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया, और छात्रों को अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया. विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे त्रिवेणी तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मंच बन गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर