WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिहार दिवस पर भाजपा का भव्य स्नेह मिलन समारोह 27 को, भाजपा की बैठक में सफलता पर बनी रूपरेखा

SHARE:

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा- वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से जुड़ेगा प्रवासी समाज

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “वसुधैव कुटुम्बकम” के महान विचार को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बिहार दिवस के अवसर पर ‘स्नेह मिलन समारोह’ आयोजित कर रही है. इसी क्रम में, भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा 27 मार्च को बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भव्य ‘स्नेह मिलन समारोह’ आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी. आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बर्मामाइंस देवस्थान सभागार में संपन्न हुई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक बालमुकुंद सहाय, अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य शैलेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, अभियान के जिला संयोजक विजय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्षगण और अनेक वरिष्ठ नेतागण मुख्य रूप से शामिल रहे. बैठक में बिहार दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और इसे भव्य रूप से मनाने पर व्यापक चर्चा हुई.

बैठक में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प हमारी सांस्कृतिक विविधता में एकता को सशक्त करने का माध्यम है. बिहार दिवस पर आयोजित होने वाले स्नेह मिलन समारोह न केवल बिहार की गौरवशाली संस्कृति को जीवंत बनाएगा, बल्कि प्रवासी समाज को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “वसुधैव कुटुम्बकम” के सिद्धांत को आत्मसात कर वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक एकता और भारतीय मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है.

वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि बिहार के लगभग 2 करोड़ प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों में रहते हैं. यह कार्यक्रम लोगों को उनकी विरासत के जड़ों से जोड़ने, संस्कृति का उत्सव मनाने और एकजुट करने का अवसर होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड भी कभी बिहार का अंग रहा है, इसलिए यहां के लोगों की भावना और परंपराएं बिहार से गहराई से जुड़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार इस बात को रेखांकित किया है कि “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना हमें जोड़ती है और हम सभी को अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करना चाहिए. स्नेह मिलन समारोह में प्रवासी बिहारी समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुतियां और सहभोज का आयोजन होगा, जिसमें पारंपरिक बिहारी और झारखंडी व्यंजनों का स्वाद परोसा जाएगा. इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, बिहार के ऐतिहासिक योगदान, एनडीए सरकार की उपलब्धियां और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रवासी समाज की भूमिका पर भी व्यापक चर्चा होगी.

बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के जिला सह संयोजक दीपक झा ने किया.

बैठक में मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, नीरज सिंह, डॉ राजीव, राजन सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, मिली दास, शांति देवी, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, उज्ज्वल सिंह, मंजीत सिंह, सागर राय, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, हलदर नारायण साह, अप्पा राव, हरिकिशोर तिवारी, समेत मंडलाध्यक्ष सूरज सिंह, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, विकास शर्मा, जीवन साहू, युवराज सिंह, पवन सिंह, बिनोद राय, अमित मिश्रा, प्रशांत पोद्दार, आनंद कुमार, संजय तिवारी, अजीत सिंह, हन्नु जैन, रविन्द्र सिसोदिया, दीपक झा, कमलेश सिंह, राम सिंह मुंडा, काजू शांडिल, संध्या नंदी, जुगुन वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर