Giridih : सदर प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,  नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार प्रखंड कार्यालय, गिरिडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें ब्लड बैंक के कर्मियों तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक‌, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत प्रखंड के अन्य अधिकारियों/कर्मियों द्वारा रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया. रक्तदान करने वाले कर्मियों को प्रमाण पत्र देते हुए भविष्य में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान कुल 60 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी से रक्तदान करने के अपील की गई. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है. इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : झामुमो नेता डॉ सिद्धू ने विभिन्न चौराहों पर कंबल वितरण कर लोगों को दी राहत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर