Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : मौसी बाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ, रथ खींचने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

SHARE:

  • पेटरवार में रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन, विधि-विधान से पूजन व महाभोग प्रसाद वितरण
  • प्रशासन ने संभाली कमान, स्थानीय लोगों ने दिखाई भागीदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

न्यू बस पड़ाव परिसर में शनिवार को सार्वजनिक रथ पूजा समिति पेटरवार के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. रथ पर विराजे तीनों विग्रहों की विधि-विधान से पूजा आचार्य राजेश गुरु के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण झारखंड कल्याण समिति द्वारा किया गया. सुबह से ही भगवान के दर्शन को लेकर पेटरवार व आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े थे. रथ यात्रा प्रारंभ करने से पहले जिप सदस्य प्रहलाद महतो और मुखिया निहारिका सुकृति ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर परंपरा का निर्वहन किया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में स्लरी मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, वर्षों से लंबित नियोजन को लेकर जताई नाराजगी

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, की क्षेत्र की समृद्धि की कामना

शाम 5:30 बजे जैसे ही रथ यात्रा शुरू हुई, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया. बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया. यहां तक कि सड़क पर चलने वाले वाहन भी रुक गए और वाहन सवार श्रद्धालु भी रथ खींचने में शामिल हो गए. रथ यात्रा न्यू बस स्टैंड मुख्य मार्ग होते हुए विशेश्वर धाम स्थित मौसी बड़ी पहुंची, जहां आरती के साथ भगवान को मंदिर परिसर में विराजमान किया गया.

इसे भी पढ़ें : जमाने के साथ बदली है यौन उत्पीड़न की परिभाषा, ऑनलाइन उत्पीड़न पर भी करें शिकायत

श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजा वातावरण, हर आयु वर्ग ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पूरे परिसर को आकर्षक लाइटों, खिलौनों और मिठाइयों की दुकानों से सजाया गया था, जिससे मेला जैसा माहौल बन गया. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा दल-बल के साथ मौजूद थे. मंच का संचालन ब्रजेश भारती और सुनील साव द्वारा किया गया. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा, सूरज अग्रवाल, रविंद्र साव, विश्वनाथ बंगाली, शनिचर महतो, हरजलाल महतो, महेंद्र अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर