Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Bokaro : स्वांग नया वाशरी को लेकर बोकारो में जनसुनवाई आयोजित

SHARE:

  • काथारा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने व्यक्त की आशाएं और सुझाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के सीसीएल काथारा क्षेत्र द्वारा 6 जून को ऑफिसर क्लब में स्वांग में न्यू कोकिंग कोल वाशरी को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई. इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर समाहर्ता बोकारो मोहम्मद मुमताज़ अंसारी ने की. कार्यक्रम झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों विवेक कुजूर (धनबाद) एवं गीता एक्का (रांची) के निर्देशन में संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और इस परियोजना के आगमन पर खुशी जताई. ग्रामीणों ने खुले मन से अपने सुझाव और प्रश्न रखे.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जिले में सभी अंचल अधिकारी प्रतिदिन करेंगे राजस्व मामलों की सुनवाई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनसुनवाई में ग्रामीणों की भागीदारी से मिले सकारात्मक संकेत

काथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष पर्यावरण श्याम सुंदर पाल ने बताया कि इस दौरान महाप्रबंधक संजय कुमार ने सभी ग्रामीणों के प्रश्नों का विस्तारपूर्वक जवाब दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों और चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित कार्यवाही की जाएगी. इस जनसुनवाई को क्षेत्र में विकास की नई किरण माना जा रहा है. कार्यक्रम की सफलता से परियोजना के सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद बढ़ गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर