Breaking News
Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

Jamshedpur : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम का किया अवलोकन

SHARE:

बुरुडीह आरक्षित वन (घाटशिला वन प्रक्षेत्र) में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अवलोकन के क्रम में बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य के कई नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रकृतिक सुंदरता के दृष्टिकोण से एक बहुत ही आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य में चिन्हित कई धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने के उद्देश्य से कार्य योजना बना रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्यमंत्री ने बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन माझी परगना महाल के 14वें महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

बुरुडीह डैम का पानी आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को उपलब्ध कराएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुए इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती से परिचित हूं, इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को मिले इसी उद्देश्य से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर सेक्टर में विकास की एक लम्बी लकीर खींचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बुरुडीह डैम में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले सभी मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण कार्य सहित राष्ट्रीय स्तरीय पर्यटन के सभी जरूरी व्यवस्थाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित यह राज्य सरकार का लक्ष्य है। यहां गेस्ट हाउस, खेल मैदान, पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लोग इस पर्यटन स्थल में आकर यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकें, इस निमित्त डैम को कनेक्ट करने वाला सड़क सहित बिजली, पानी और पर्यटकों के ठहरने की पूरी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम को विकसित कर घाटशिला क्षेत्र को एक नई पहचान देनी है। मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया तथा पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर वृक्ष को संरक्षित करने का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा बुरुडीह डैम में किए जाने वाले कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग, वन विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला के अधिकारियों को बेहतर तालमेल और समन्वय बनाकर बुरुडीह डैम के विकास कार्य को निश्चित समय सीमा के अंतर्गत मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर घाटशिला विधायक  रामदास सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर किशोर कौशल सहित संबंधित विभाग के वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर