Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर टुईलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर परिसर में महिला समिति के तत्वावधान एवं अध्यक्ष श्रीमती इंद्रा साहू के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालु मंदिर परिसर से स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे, जहां से पवित्र जल लेकर पुनः मंदिर लौटे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि श्रावण मास भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में सकारात्मकता, आत्मबल और लोककल्याण की भावना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने महिला समिति के सभी सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के महासचिव गिरधारी साहू, उपाध्यक्ष परमानंद कौशल, महावीर प्रसाद, त्रिवेणी कुमार, बी. श्रीनिवास राव, जितेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महिला समिति की ओर से जमुना निषाद, हेमा साहू, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, मनोरमा देवी, चांदनी साहू, द्रौपदी देवी, पार्वती साहू, प्रीति, फुलेश्वरी साहू, सोनी साहू, पूनम देवी, बेला देवी, सुमन निषाद, प्राची निषाद, पिंकी साहू, कमला निषाद, गौरी देवी, पिंकी कुमारी एवं फूलों देवी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा रोशन साहू, सौरव साहू, विजय मानिकपुरी, धर्मेंद्र साहू, मोतीलाल साहू, गंगाराम साहू, प्रकाश राव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय बस्तीवासी मौजूद रहे।

श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे टुईलाडुंगरी क्षेत्र को शिवमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ एवं माता शीतला से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर