Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Deoghar : AISMJWA ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम रांची, देवघर व‌ गढ़वा में सौंपा ज्ञापन

SHARE:

देवघर.

धनबाद में पत्रकार प्रविर महतो पर बलियापुर में हुए गोलीकांड के बाद AISMJWA के बैनर तले राज्य में लगातार पत्रकार साथियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थानीय विधायक, जिला उपायुक्त और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्री मांग पत्र सौंपे जा रहे हैं.
इसी क्रम में ऐसोसिएशन के देवघर जिला अध्यक्ष जीतन कुमार और महासचिव चमन कुमार द्वारा को 9 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम सौंपा गया है. आज देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया, जिसमें पत्रकार प्रविर महतो के बेहतर ईलाज, मुआवजा, अपराधियों की गिरफ्तारी, पत्रकार सुरक्षा कानून, एक्रिडेशन कमिटी और पत्रकार आयोग का गठन सहित कुल 9 मांगे शामिल हैं.

ज्ञापन सौंपने के बाद देवघर जिला अध्यक्ष जीतन कुमार ने बताया कि आज ऐसोसिएशन के प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार हमने सरकार तक पत्रकारहित के विषयों को उपायुक्त के माध्यम से भेजने का काम किया है. हमें उम्मीद है कि हेमंत सरकार पत्रकारहित पर शीघ्र ही उचित फैसला लेगी. वे बोले हम झारखंड पुलिस से राज्य में ऐसे सभी मामलों की उच्चस्तरीय जाँच सहित अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने के लिए हम सभी जिलों में लगातार प्रयास कर रहें हैं और वर्तमान में पत्रकार सुरक्षा कानून पर सत्ता व विपक्ष का भी समर्थन पत्रकारों को मिल रहा है. वे बोले राज्य में शीघ्र ही मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद इम्तेयाज ने कहा कि पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना भी राज्य में जल्द ही लागू होने वाली है. वे बोले अगर इसमें देर हुई तो हम लगातार सभी जिले में आंदोलन कर सरकार को जगाने का काम करेंगे.

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से देवघर के जिला महासचिव चमन कुमार,बबलू साह,संजय यादव,रामाकांत मालवीय,अजय राणा,पप्पू यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे.

इधर रांची में राज्यपाल के नाम एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरूण मांझी के नेतृत्व में एसोसिएशन के रांची जिला अध्यक्ष प्रविंद पांडेय ने राजभवन जाकर राज्यपाल के नाम उनके प्रधान सचिव नीतिन‌ मदन‌ कुलकर्णी और मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री के नाम उनके अवर सचिव को भी 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा है.

ज्ञापन सौंपने के बाद मांझी ने कहा कि राज्य में पत्रकार साथियों को सुरक्षा के लिए तुरंत एक आयोग और सुरक्षा कानून बनाने की आवश्यकता है.वे बोले राज्य में अगर सच लिखने पर पत्रकार साथियों को टारगेट किया जाएगा तो एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगा.
मौके पर रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रविंद पांडेय ने कहा कि जिस मामले में सीआईडी जांच होनी चाहिए वैसे फर्जी मामलों को अब तक जांच के नाम पर दबा कर रखा गया है.वे बोले एसोसिएशन ऐसे मामलों को लेकर हमेशा मुखर रहा है और हम राज्य में पत्रकार साथियों के साथ अन्याय होने नहीं देंगे.मौके पर रमाकांत विश्वकर्मा, बिष्णु लाहा,अमित दत्ता सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे.
इसी क्रम में आज गढ़वा में भी AISMJWA के जिला अध्यक्ष सत्यम जयसवाल और महासचिव अमित मेहता द्वारा उपायुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मझिआंव को मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. एसोसिएशन के गढ़वा जिलाध्यक्ष सत्यम जायसवाल‌ ने कहा कि पत्रकार साथियों की मांग पूरी होने तक AISMJWA द्वारा लगातार आंदोलन जारी रहेगा. वे बोले राज्य में पत्रकार साथियों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे. मौके पर पत्रकार मनोज दुबे,सूर्य प्रकाश मेहता,चंदन मेहता सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर