Breaking News
Jamshedpur Tmh : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक Jamshedpur/Burnpur : SPSB इंटर-स्टील प्लांट चेस चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील रही उपविजेता Tata Ev : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप Dhanbad Acb Action : रिश्वतखोरी पर शिकंजा – रिश्वत लेते साइबर थाना का दारोगा गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा Jamshedpur : आशा लकड़ा के आगमन पर भाजयुमो ने किया स्वागत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad Acb Action : रिश्वतखोरी पर शिकंजा – रिश्वत लेते साइबर थाना का दारोगा गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

SHARE:

गिरिडीह से गिरफ्तार पुलिस अवर निरीक्षक को टीम अपने साथ धनबाद ले गई

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गिरिडीह के बरवाडीह स्थित साइबर थाना में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पुलिस पदाधिकारी की पहचान पुनित कुमार गौतम के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम उन्हें अपने साथ धनबाद ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी धनबाद की टीम बुधवार दोपहर करीब 12 बजे साइबर थाना परिसर पहुंची और कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें हिरासत में लेकर धनबाद रवाना हो गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अचानक हुई एसीबी की कार्रवाई से साइबर थाना परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। वहीं, एसीबी धनबाद ने पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

हालांकि, रिश्वत की रकम कितनी थी और किस मामले में रिश्वत की मांग की गई थी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। एसीबी की ओर से मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर