Breaking News
Jamshedpur Tmh : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य और मदद लेने के प्रति किया जागरूक Jamshedpur/Burnpur : SPSB इंटर-स्टील प्लांट चेस चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील रही उपविजेता Tata Ev : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप Dhanbad Acb Action : रिश्वतखोरी पर शिकंजा – रिश्वत लेते साइबर थाना का दारोगा गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा Jamshedpur : आशा लकड़ा के आगमन पर भाजयुमो ने किया स्वागत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

GIRIDIH POLICE ACTION : सुपारी कांड – 48 घंटे में मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप

SHARE:

डीजल और सामान की खरीदारी में दखल से नाराज था प्रोजेक्ट मैनेजर, चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में एचएन निर्माण कंपनी के मुंशी मंगेश कुमार हत्याकांड का गिरिडीह पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का कहना है कि डीजल और अन्य सामानों की खरीदारी में मंगेश कुमार के कथित हस्तक्षेप से प्रोजेक्ट मैनेजर नाराज था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बुधवार को गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार और एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मंगेश कुमार की हत्या को अंजाम देने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर ने चार लोगों को सुपारी दी थी।

मामले में पुलिस ने देवघर के खिजुरिया निवासी इम्तियाज अंसारी, बिहार के मुजफ्फरपुर के सांगनपुरा निवासी शिव कुमार, तिसरी थाना क्षेत्र के भोगताडीह निवासी पिंटू यादव और धनवार थाना क्षेत्र के नवगढ़चट्टी निवासी राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड और प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और सखुआ का एक डंडा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि इसी डंडे से मंगेश कुमार की हत्या की गई थी। डंडे पर खून के निशान मिलने की बात भी पुलिस ने कही है।

फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ फरार प्रोजेक्ट मैनेजर की तलाश कर रही है। पुलिस की आगे की जांच में हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर