Dhanbad : जनता मजदूर संघ की सिंदरी समिति का गठन, स्व. बच्चा सिंह को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

  • मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्षरत स्व. बच्चा सिंह की याद में गरिमामय आयोजन

फतेह लाइव रिपोर्टर

सिंदरी धनबाद में स्वर्गीय बच्चा सिंह द्वारा स्थापित जनता मजदूर संघ की नई सिंदरी समिति का गठन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ. इस आयोजन का उद्देश्य स्व. बच्चा सिंह को उनकी सामाजिक सेवा एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए किए गए जीवन भर संघर्ष की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करना था. समारोह में अरुण रंजन उर्फ पप्पू सिंह को अध्यक्ष, संतोष सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. इसके अतिरिक्त कई सदस्यों को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया. इस मौके पर संगठन के केंद्रीय सचिव संदीप ने मजदूरों के अधिकारों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर बल दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डॉ पवन पांडेय ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, स्वर्ण आयोग के राष्ट्रीय स्तर पर गठन की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की अध्यक्षता मृणाल कांत सिंह ने की, जिसमें वक्ताओं ने स्व. बच्चा सिंह के त्याग, संघर्ष और समाज के प्रति उनकी सेवा को याद किया. सभी ने यह संकल्प लिया कि संगठन उनके दिखाए मार्ग पर चलकर मजदूरों के रोजगार सुरक्षा, सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा. सभा में मजदूरों की वर्तमान चुनौतियों, अधिकारों और बेहतर सामाजिक स्थिति के लिए साझा प्रयासों पर गहन चर्चा हुई. यह आयोजन मजदूर वर्ग को संगठित करने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार माना गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर