WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : कॉलेज में तीन दिवसीय राजन मेमोरियल राज्य स्तरीय महोत्सव का शुभारंभ

SHARE:

  • अखिल भारतीय बहुभाषीय नाटक, नृत्य और गायन प्रतियोगिता में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह कॉलेज में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषीय नाटक, नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है. यह कार्यक्रम द रंग आर्ट कल्चरल एकेडमी द्वारा आयोजित राजन मेमोरियल महोत्सव के अंतर्गत संपन्न हो रहा है. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि टफकॉन के डायरेक्टर अभिषेक कुमार और विशिष्ट अतिथियों डॉ. अनुज कुमार, पंडित मोर मुकुट केडिया, पंडित मनोज केडिया, डॉ. मधुश्री सान्याल, डॉ. एमएन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. उन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. गिरिडीह के अंतरराष्ट्रीय कलाकार केडिया बंधुओं ने भी रंगारंग प्रस्तुति देकर समारोह को और आकर्षक बना दिया.

इसे भी पढ़ें :  Dhanbad : जनता मजदूर संघ की सिंदरी समिति का गठन, स्व. बच्चा सिंह को दी श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राजन मेमोरियल महोत्सव में सांस्कृतिक समृद्धि का संगम

बाहर से आई क्लासिकल डांसर श्रुति चंद्रा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया. यह महोत्सव 1 जून से 3 जून तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रुति सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार, रामजी यादव सहित कई आयोजक जुटे हैं. इस महोत्सव का उद्देश्य बहुभाषीय कला को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर