Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : पुजारी के घर डकैती मामले में धनवार पुलिस ने सात अपराधियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

  • एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

फतेह लाइव रिपोर्टर

गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास में एक सप्ताह पूर्व हुई डकैती मामले में पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है. धनवार पुलिस ने डकैती की घटना में संलिप्त सात अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने बताया कि कुछ अपराधकर्मियों के गिरोह द्वारा इस डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में चन्द्रिका पंडित के लिखित आवेदन के आधार पर धनवार थाना में धारा 310(2) / 311 बीएनएस के अन्तर्गत काण्ड सं 0-01/25 अंकित करते हुए अपराधकर्मियों के विरूद्ध काण्ड प्रतिवेदित कराया गया था. काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं जमुआ पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नक्सली कांडों में संलिप्त वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस वार्ता में एसपी ने दी जानकारी

Gambhir Car Associate Motion Ads

काण्ड के अनुसंधान के क्रम में अब और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सागर मुंडा, सूरज टुडू, पृथ्वी लोहार, सुनील नयाल इलियास अंसारी, बीटूनाग सबर एवं मोहन किस्कू का नाम शामिल है. साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चार मोबाइल फोन एवं एक चाकू बरामद किया है. ज्ञात हो कि धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास में एक सप्ताह पूर्व देर रात कुछ अपराधकर्मियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. वहीं भागने के क्रम में दो अपराधियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा था और इसे फिर पुलिस के हवाले कर दिया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर