Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Election : नामदाबस्ती गुरुद्वारा – जीत देखकर बौखला गए विरोधी, महेंद्र सिंह का कार्यकाल भी याद नहीं, उल-जुलूल दे रहें बयान : जत्थेदार दलजीत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नामदाबस्ती गुरुद्वारा के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी इतनी बढ़ गई है कि उम्मीदवारों में जुबानी वार शुरु हो गए हैं. शुक्रवार को विपक्षी खेमे उम्मीदवार अवतार सिंह और उनके समर्थकों की ओर से *फतेह लाइव* को की गई बयानबाजी के बाद पक्ष के मजबूत उम्मीदवार जत्थेदार दलजीत सिंह ने भी *फतेह लाइव* को सनसनी खेज बयान देकर प्रतिद्वन्दवियों की नींद उड़ा दी है. दलजीत सिंह ने कहा कि संगत का समर्थन और उनकी जीत को भांपकर विरोधी सठिया गए हैं. वह यह भी भूल गए हैं कि प्रधान महेंद्र सिंह का कार्यकाल कितना रहा. इसलिए उल जुलूल बयानबाजी करके अपनी बुराइयों पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं. दलजीत सिंह ने कहा कि पिछले 70 सालों में गुरु घर में जो विकास नहीं हुआ वह महेंद्र सिंह के कार्यकाल में हुआ है. विकास कार्य में गुरु घर का कितना पैसा लगा और कितनी बाहर से सेवा आई उसका पूरा हिसाब किताब प्रधान महेंद्र सिंह के पास है.

वह संगत को समय समय पर हिसाब सार्वजनिक भी करते रहे हैं. चुनाव में संगत जो फैसला लेगी, उसके बाद संगत को सारा हिसाब दे दिया जायेगा. अगर, अवतार सिंह चुनाव जीतते हैं तो उन्हें भी हिसाब दिया जायेगा. सारा ऑडिट कराया हुआ हिसाब है. विरोधी संगत को गुमराह इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें मालूम हो गया है कि वह चुनाव हार रहे हैं. दलजीत सिंह ने अपने सामने वाले उम्मीदवार से पूछा है कि वह बता दें कि उनके घर में कौन गुरसिख हैं. उनके कार्यकाल में जो भी घपले हुए हैं वह भी संगत के बीच लाये जायेंगे. दलजीत सिंह ने संगत से अपील की है कि वह विरोधियों की झूठी बातों में ना आएं, अपना मत का प्रयोग शेर छाप पर दें और गुरु घर के विकास और संगत के मान सम्मान के लिए मुझे विजयी बनायें. हम सबको लेकर एक नया इतिहास लिखेंगे, जिससे गुरुद्वारा का नाम बढ़ेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर