Breaking News
Viral Crime : जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विदेशी कंपनी में चयनित होने पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भावभीनी विदाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में गोलमुरी केबुल बस्ती स्थित राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान के विदेशी कंपनी में चयन होने पर उनके अंतिम कार्यदिवस के अवसर पर विद्यालय सभागार में भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष रामनरेश साहू एवं जैसप लाल देवांगन, वरिष्ठ सदस्य सुरकृतदास मानिकपुरी तथा त्रिवेणी कुमार ने लुबना नूर खान को बुके, शॉल, स्मृति-चिन्ह, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समारोह के दौरान शिक्षकों ने केक काटकर खुशी साझा की और उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादों को साझा किया। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रीता शर्मा ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि लुबना नूर खान ने अपने कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयास हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार को उनकी उपलब्धि पर गर्व है और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के द्वार उनके लिए सदैव खुले रहेंगे।

अपने संबोधन में लुबना नूर खान भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। यहां मिला सम्मान, विश्वास और सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय की मधुर स्मृतियां हमेशा उनके साथ रहेंगी।

समारोह में दीक्षा साहू, प्रीति शर्मा, कुमकुम सिंह, कृतिका सिंह, चांदनी कुमारी, रवीना ठाकुर, कविता साहू, सोनम शर्मा, अंजली शर्मा, कंचन साहू, अर्चना सिंह, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, कौशिक दत्ता, हीरादास मानिकपुरी, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, सुमन सिंह, रिचा मिश्रा, अनुसूइया कुमारी, मेनका कुमारी, सुमन कुमारी, अनुष्का सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर