Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : झूठे मुकदमे और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ किसान जनता पार्टी ने निकाला आक्रोश मार्च, एसपी को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मंगलवार को किसान जनता पार्टी ने झंडा मैदान से आक्रोश मार्च निकालकर तिसरी सीओ के खिलाफ आवाज उठाई और एसपी को ज्ञापन सौंपा. इस मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और यह जुलूस टावर चौक, कालीबाड़ी, बस स्टैंड होते हुए पुलिस अधीक्षक के आवास तक पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर नारे लिखे थे जैसे “अवधेश सिंह को रिहा करो”, “निर्दोष किसानों को रिहा करो”, “सीओ को बर्खास्त करो”, और “किसानों पर अत्याचार बंद करो”. किसान जनता पार्टी ने इस प्रदर्शन के माध्यम से तिसरी प्रखंड में किसानों के खिलाफ हो रहे अन्याय और पुलिस उत्पीड़न का विरोध किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : डुमरी में खुलेआम चल रहा गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार, सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में तिसरी थाना कांड संख्या 32/2025 को झूठा और राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि 10 अप्रैल से पार्टी के कार्यकर्ता तिसरी अंचल कार्यालय में प्रमाणित प्रति की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे, लेकिन सीओ ने साजिश के तहत असामाजिक तत्वों से हमला करवाया और उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस अब तिसरी क्षेत्र में किसानों के घरों पर दबिश दे रही है और महिलाओं तथा बच्चों को डराकर उत्पीड़न कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में भू राजस्व एवं भूमि संरक्षण पर बैठक, 30 दिनों में नामांतरण प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

किसान जनता पार्टी ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा कि तिसरी थाना कांड संख्या 32/2025 को तत्काल रद्द किया जाए, सीओ की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच कर उसे बर्खास्त किया जाए, और पुलिस उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए. इसके साथ ही निर्दोष ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. पार्टी ने 7 मई से अम्बेडकर चौक पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने की घोषणा की है. इस आंदोलन में चतर्धारी सिंह, रघु मुर्मू, तालो भेंब्रोम, मनोज टुरी, ललिया देवी, बड़ी किस्कू, जोशिल मुर्मू, मुकेश राय, सुमरी मुर्मू, सीता देवी, बदरी राय, सुनीता कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर