Chakradharpur : श्यामरायडीह में दिनदहाड़े फायरिंग, एक गिरफ्तार

SHARE:

गिरफ्तार युवक से पुलिस कर रही है पूछताछ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चक्रधरपुर के श्यामरायडीह गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चलने की घटना हुई. इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब चक्रधरपुर-टोकलो सड़क मार्ग पर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी. घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा, एक स्कूटी, एक बाइक और चप्पल बरामद की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किसने और किस पर की.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : फायरिंग मामले के नामजद आरोपी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भगदड़ के बीच भागे हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के दौरान श्यामरायडीह मोड़ पर अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग के बाद हमलावर और निशाना बने युवक दोनों मौके से फरार हो गए. आसपास के लोग भी यह बताने में असमर्थ हैं कि गोली किस पर चलाई गई. घटना के बाद चक्रधरपुर एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी और थाना प्रभारी राजीव रंजन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद वस्तुओं को जब्त कर लिया है और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर