WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : चाकुलिया लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, सोने के जेवरात और हथियार बरामद

SHARE:

  • 48 घंटे में खुला बड़ा लूट मामला, पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 30 जून की रात 70 वर्षीय आभूषण कारोबारी अरुण कुमार नंदी के घर हुई भीषण डकैती का खुलासा पुलिस ने मात्र 48 घंटे में कर लिया है. अपराधियों ने घर में घुसकर हथियार और चाकू का भय दिखाकर करीब 1.5 किलोग्राम सोने के जेवरात और ₹1.55 लाख नकद लूट लिए थे. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश और एसडीपीओ अजीत कुजूर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के बाड़ा बनशौल गांव (जामबनी थाना क्षेत्र) में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मोटरसाइकिल से भाग रहे तीन संदिग्धों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनमें चांडिल निवासी मो. रफीक और बागबेड़ा (जमशेदपुर) निवासी निरंजन गोड शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : बेंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads

लूट में प्रयुक्त देशी पिस्टल, चाकू, बाइक और सोने के जेवरात बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल (कट्टा), एक जिंदा गोली, एक चाकू, एक माइक्रोमैक्स मोबाइल फोन और सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई. साथ ही 1340.720 ग्राम वजनी सोने जैसे आभूषण एक हरे-काले चेकदार थैले में मिले. बरामद आभूषणों में तख्ती, लेडिज रिंग, इयररिंग, मंगलसूत्र, लॉकेट, चेन, झुमका, बेबी रिंग, मांग टिका, जेंट्स रिंग और टर्किस रिंग शामिल हैं. एक अन्य अपराधी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस का यह त्वरित एक्शन सराहनीय रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर