Ghatsila : फादर जॉन हॉफमैन की 169वीं जयंती: झारखंड के आदिवासी अधिकारों के संरक्षक को याद किया गया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के घाटशिला संपर्क कार्यालय में रविवार को ऐतिहासिक समारोह के बीच फादर जॉन हॉफमैन की 169वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

फादर हॉफमैन एक ऑस्ट्रेलियाई मूल के कैथोलिक मिशनरी थे, जिन्होंने छोटानागपुर के आदिवासी समाज के हक की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
उन्होंने 1898 में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT एक्ट) का प्रारूप तैयार किया, जिसे बिरसा मुंडा आंदोलन के दबाव में ब्रिटिश हुकूमत ने 1908 में लागू किया. इस अधिनियम को रानी विक्टोरिया की मंजूरी भी प्राप्त हुई थी.CNT एक्ट को झारखंड के आदिवासियों की भूमि सुरक्षा के लिए ‘रक्षा कवच’ माना जाता है. इस कानून के तहत आदिवासी जमीन को गैर-आदिवासी किसी भी कीमत पर नहीं खरीद सकते.
आज भी यह अधिनियम संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल है, और झारखंड के आदिवासी समाज के अस्तित्व और पहचान की रक्षा करता है. विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने कहा कि
फादर हॉफमैन का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने आदिवासियों के हक की लड़ाई को एक दिशा दी। आज भी उनका बनाया कानून आदिवासी समाज के लिए ढाल बना हुआ है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, बाबूलाल मुर्मू, दशमत सोरेन,अम्पा हेंब्रम, सुशील मार्डी, अम्लान राय, गोपाल कोइरी, आनंद गोयल, मनोज सिंह, राजा सिंह, सौरभ बोस, सुजॉय सिंह, शुभम शर्मा, जितेन दास समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर