Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने घोड़थम्बा का दौरा किया, घटना पर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

SHARE:

  • प्रतिनिधिमंडल ने होली जुलूस के दौरान हुई हिंसा के संबंध में ली जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के घोड़थमबा इलाके में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए और कई दुकानों व वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी ने जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में घोड़थमबा का दौरा किया. भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली. भाजपा नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस दौरे में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश प्रसाद यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साव समेत अन्य नेता भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें Potka : बहुभाषी साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि झड़प के संबंध में कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. झड़प में चार अस्थायी दुकानें, पांच मोटरसाइकिलें और दो चार पहिया वाहन आग के हवाले कर दिए गए थे. पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. तलाशी अभियान जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय प्रशासन से स्थिति पर निगरानी रखने की अपील की और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत जताई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर