Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को मिली रफ्तार, प्रखंड-मंडल अध्यक्षों की हुई बैठक

SHARE:

  • पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने प्रखंड अध्यक्षों को सौंपा नियुक्ति पत्र
  • पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का आह्वान
  • पंचायत तक पहुंच रही कांग्रेस की विचारधारा, टीम के साथ जुटे जिला अध्यक्ष

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के सर्किट हाउस में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत प्रखंड अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और जिला पर्यवेक्षक जयप्रकाश भाई पटेल उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में श्री पटेल ने सभी प्रखंड और मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन की रीढ़ गांव और पंचायत स्तर के कार्यकर्ता होते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह अवसर के रूप में लें और उसे जमीनी स्तर तक मजबूती से लागू करें. उन्होंने बताया कि वे 8 जुलाई को देवरी और 12 जुलाई को गांडेय प्रखंड का दौरा करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झामुमो जिला कार्यालय में हूल दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संगठन की नींव गांव-पंचायत में, कार्यकर्ताओं को दी गई दिशा

बैठक में प्रदेश के प्रशिक्षण सदस्य जेपी सिंह ने कहा कि संगठन सृजन का असली उद्देश्य गांव-गांव जाकर कांग्रेस की विचारधारा को फैलाना और वहां की समस्याओं का समाधान खोजना है. जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक महीने से वे विभिन्न प्रखंडों में टीम के साथ दौरा कर कांग्रेस समर्थकों को सक्रिय रूप से संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, ऋषिकेश मिश्रा, अमित सिन्हा, पुरुषोत्तम चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, जोगेश्वर महथा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सभी प्रखंडों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर