Giridih : डीएलएसए ने कालू राम इंटर कॉलेज व प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर कैंपेन का किया आयोजन

SHARE:

  • 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सह आउटरीच कैंपेन

फतेह लाइव रिपोर्टर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में सचिव सोनम बिश्नोई के आदेशानुसार मे 07 जनवरी को 90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से कालू राम मोदी मेमोरियल इंटर कॉलेज गिरिडीह एवं गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत   आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का पैनल अधिवक्ता बिपिन कुमार यादव द्वारा छात्रों को मूल कर्तव्य व अधिकार के साथ-साथ बाल विवाह अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें :  New Delhi : सदर बाजार में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पूर्व समय व्यापारियों ने बीमारियों की महामारी से मुक्ति मिलने के लिए क़ी अरदास

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पीएलवी कामेश्वर कुमार के द्वारा छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत संचालित फ्रंट कार्यालय, मध्यस्थता केंद्र, स्थाई लोक अदालत एवं बच्चों से संबंधी कानून की जानकारी दी गयी. कॉलेज के प्राचार्य निर्मल कुमार शाही ने बच्चों के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. साथ में लक्ष्य निर्धारण कर अच्छे से पढ़ाई करने की बात कही. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के अध्यापक डॉ उमा वर्मा, डॉ ग्याशुद्दीन अहमद, प्रो अहमद हुसैन समेत अन्य शिक्षक साथ ही विधिक सहायता केंद्र से पीएलवी रंजना सिन्हा, जिलानी बानो, गुफरान आलम, संगीत कुमारी, नितेश कुमार, कोनैन अहमद का योगदान सराहनीय रहा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें