फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के करोड़ीह जाने वाली मुख्य सड़क से सटे मोहनपुर के जंगल में छिपकर कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम ने मोहनपुर पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया और इन चारों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. साइबर डीएसपी ने बताया कि ये सभी चारों साइबर अपराधी कोरियर कंपनी के वेबसाइट पर अपना नंबर पंच करके और एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने का काम करते थे.

इसे भी पढ़ें :  Giridih : राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ी चयनित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बाबत साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में गिरिडीह पुलिस ने सफलता पाई है. जिन चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी अफजल अंसारी, मो. समीम, गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल निवासी मो. मनीर अंसारी और रयूफ अंसारी शामिल हैं. इन चारों शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर के जंगल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इन चारों के पास से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन और 20 सिम कार्ड बरामद किए हैं.