WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर गिरिड़ीह को मिला सम्मान

SHARE:

  • जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया

फतेह लाइव रिपोर्टर

सड़क सुरक्षा माह के दौरान गिरिडीह जिला को राज्य स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में कुल 4 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी और जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मोहम्मद वाजिद हसन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित समारोह में गिरिडीह जिला को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया. द्वितीय पुरस्कार के तहत गिरिडीह जिला को व्यापक जन जागरूकता अभियान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आने पर तीसरा पुरस्कार मिला. इसके अलावा, अज्ञात वाहन से मिलने वाले मुआवज़ा के लिए भी द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ और सड़क सुरक्षा जागरूकता 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रांची स्थित रेडिशन ब्लू होटल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें परिवहन विभाग के सचिव कृपानंद झा ने सेमिनार को संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें : Saraikela : दोस्तों ने ही सब्बीर को चाकू से हमला कर उतारा था मौत के घाट, पांच गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने सड़क सुरक्षा के उपायों पर चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए डिज़ाइन और साइनएज पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया. मंत्री दीपक बिरुआ और विभागीय अधिकारियों ने भी सड़क सुरक्षा की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा. कृपानंद झा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिसमें सड़क की डिज़ाइन, फिटनेस प्रमाण पत्र की जांच, और ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन शामिल है. उन्होंने ट्रामा सेंटर की सक्रियता और पुलिस विभाग की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया ताकि दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाई जा सके. सड़क सुरक्षा पर यह सेमिनार सड़क दुर्घटनाओं और उससे होने वाली मृत्यु को कम करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, और इसमें विभिन्न जिलों के परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, और सड़क सुरक्षा प्रबंधक शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर