Giridih : ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बैनर तले बीटी फिल्ड में भव्य जरासंध महोत्सव मनाया गया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को गिरिडीह बीटी फिल्ड में भव्य जरासंध महोत्सव मनाया गया. अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा की ओर से यह पूरा कार्यक्रम आयोजित कियाग गया था. इस मौके पर समाज से जुड़े हजारों की संख्या में लोग जरासंध महोत्सव में शामिल हुए. इसके पूर्व शहरी क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभा यात्रा के माध्यम से समाज के एकजुटता पर बल दिया गया. साथ ही मधुबन चौक के पास बनी जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर जरासंध महोत्सव मनाया गया. इस बाबत समाज से जुड़े लोगों ने बताया कि महाराज जरासंध भारत के पहले सम्राट थे. उनकी ख्याति बड़ी दूर-दूर तक फैली हुई है. सभी के सदैव अनुकरणीय और पूजनीय महाराज जरासंध बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मोंगिया नेशनल बॉलीबॉल अकादमी में ओपन सलेक्शन ट्रायल कैम्प का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर चंद्रवंशी समाज के लोगों ने समाज को सीएनटी एक्ट से बाहर करने बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी जरासंध जयंती के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित करने, सरकारी बजट में कर की जगह चंद्रवंशी शामिल करने की सरकार से मांग की. इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से कोडरमा से आए चंद्रवंशी दीपक नवीन, प्रवीण रवानी, गढ़वा से शनी चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, पलामु से अमीत चंदेल, बरही से पप्पु चंद्रवंशी, हजारीबाग से सुरजीत नागरवाला सहित ऑल इंडिया चंद्रवंशी, युवा एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक भीम रवानी, स़ंरक्षक अजीत कुमार पप्पू, प्रदोष कुमार, जिला अध्यक्ष अरविंद चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष अनुप चन्द्रवंशी, सतीश चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष बबलु चंद्रवंशी, गगन रवानी, मंटु राम, संजय राज, रंधीर चंद्रवंशी, मिथलेश चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद अशोक राम, गुड़िया देवी, चंद्रशेखर राम, पवन राम, सुरेन्द्र रवानी, गौतम सागर, प्रमोद राम, रमेश राम, दिपक चंद्रवंशी सहित काफ़ी संख्या में चन्द्रवंशी समाज के लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर