Giridih : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शोभा यादव का आकस्मिक निधन, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

SHARE:

  • बड़ी संख्या में नेताओं और जनता ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दुख व्यक्त किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी शोभा यादव का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया. बीमारी के बावजूद वे लंबे समय तक सक्रिय रूप से अपने सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में लगे रहे. खबर फैलते ही गिरिडीह के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, उनके परिचित एवं सगे संबंधी उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए सभी ने इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही. प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदीवय कुमार भी हाल ही में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके घर पहुंचे थे और हर संभव सहायता का भरोसा दिया था. शोभा यादव को उनकी समाजसेवा एवं राजनीति में योगदान के लिए याद किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara Election : प्रधान पद का चुनाव 8 जून को, मंगलवार से मिलेगा प्रपत्र 28 और 29 मई को होगा नामांकन पत्र दाखिल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, फारवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश कुमार यादव, भाजपा के दिनेश प्रसाद यादव, झामुमो के अजीत कुमार पप्पू, जदयू के प्रदेश सचिव सरयू को, और कई अन्य गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर उपस्थित हुए. सभी ने शोभा यादव को एक कद्दावर नेता और समाज के हितैषी के रूप में याद किया. उनका जाना राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसका दुख झारखंड के लोगों के दिलों में हमेशा बना रहेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर