Giridih : आठ दिसंबर को आयोजित होने वाले योग महासम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को पतंजलि परिवार गिरिडीह की एक बैठक सर जैसी बॉस बालिका उच्च विद्यालय में भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पतंजलि परिवार के लोग शामिल हुए. इस दौरान बोकारो जिला के चंद्रपुर में 8 दिसंबर 2024 को होने वाले योग महासम्मेलन में शामिल होने पर चर्चा हुई. जिसमें मुख्य केंद्रीय प्रभारी आ रहे हैं. इसके साथ-साथ 5 जनवरी 2025 को भारत स्वभिमान न्यास का स्थापना दिवस मनाने को लेकर कार्य समिति बनाया गया. निर्णय लिया गया कि एकल विद्यालय खंडोली में स्थापना दिवस कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा. सुबह में योग प्राणायाम, हवन नास्ता के बाद विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें अलग-अलग एज ग्रुप के बच्चे व बड़े भाग ले सकेंगे. बैठक में परमेंद्र कुमार, रणधीर कुमार गुप्ता, पुष्पा शक्ति, प्रेमलता अग्रवाल, स्वपना रॉय, देवेंद्र सिंह, शीलधर, अंबर प्रशांत, प्रवीण कुमार सिन्हा, राकेश सिंह, सुनील कुमार, निर्मल कौर, मनोज कुमार, प्रभाकर, सुरेश खत्री, आकाश कुमार आदि लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें Saraikela : झारखंड आंदोलनकारी की ट्रेन से कटकर मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें