Gurugram Metro Station Underpass : जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर शहर की युवा कलाकार सुमन प्रसाद और उनकी टीम फ्लेमिनार्ट ने गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास में लगभग 1000 फीट लंबी भव्य दीवार चित्रकला तैयार कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

पिंकीशे फाउंडेशन और अमेजन के सहयोग तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के समर्थन से पूरी हुई इस परियोजना का उद्देश्य मासिक धर्म और महिला स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। करीब 50 चित्रों के माध्यम से महिला स्वास्थ्य, सम्मान और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश आम लोगों तक पहुंचाए गए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुमन प्रसाद ने बताया कि इस विशाल परियोजना को पूरा करने में एक महीने से अधिक समय लगा। मौसम और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद टीम ने लगातार मेहनत कर इसे सफल बनाया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम और सहयोगी संस्थाओं को दिया।

उन्होंने कहा कि कला समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है और भविष्य में भी वे ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रकल्पों के माध्यम से जमशेदपुर का नाम रोशन करती रहेंगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें