Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : सिदगोड़ा में महिला ने की आत्महत्या, दो पतियों के साथ निभा रही थी रिश्ता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना शुक्रवार रात की है. मृतका की पहचान सिदगोड़ा निवासी डेविड की 23 वर्षीय पत्नी भारती कुमार के रूप में हुई है. वह अपने घर में दुप्पटे के फंदा बनाकर झूल गयी. शनिवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : युद्ध जैसे हालात में यूनिवर्सिटी में ‘बॉलीवुड नाईट’! शहीदों के सम्मान पर आयोजकों की नीयत पर उठे सवाल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राप्त जानकारी अनुसार महिला के दो पति हैं. पहला पति अमीत मुखर्जी से वह 2017 में प्रेम विवाह की थी. पर तीन साल से वह दूसरे पति डेविड के साथ सिदगोड़ा एल फोर- 9 क्वाटर में रह रही थी. गुरुवार को डेविड की पत्नी भारती और उनकी मां और भाई चाईबासा अपने गांव गये हुए थे. किसी बात को लेकर वह पति को बिना बताये सिदगोड़ा लौट आयी. यहां आने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया.

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. वह अकेली थी और घर का दरवाजा खुला था. पड़ोस के रहने वाले डेविड के दोस्त ने बताया कि भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, पर उसकी सांसे चल रही है. आनन फानन में डेविड के दोस्त ने उसे मर्सी अस्पताल बारीडीह में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भारती गोलमुरी पेट्रोल पंप में काम करती थी, वहीं उसका पहला पति का आरोप है कि उसे गला दबाकर मारा गया है और फांसी पर लटका दिया गया है. फिलहाल यह जांच का विषय है. इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर