WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : मुश्ताक खान के निधन पर इप्टा ने की शोक सभा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा ), चाईबासा के रंगकर्मियों ने गांधी टोला में मुम्बई इप्टा के वरिष्ठ रंगकर्मी तथा हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया. इप्टा के सदस्यों ने मुश्ताक खान की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दीं. चाईबासा इप्टा के संस्थापक तरुण मुहम्मद ने मुश्ताक खान के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने तीस साल के फ़िल्मी सफर में मुश्ताक खान ने सौ से भी अधिक फिल्मों में प्रमुख भूमिकाये निभाई.

उन्होंने कहा कि मुम्बई इप्टा के अनेक नाटकों में मुश्ताक खान के साथ अभिनय किया है. उनके साथ गुज़ारे दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिखित, निर्मित व निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म “चिल्लर गैंग ” के प्रमोशन में दिए गए मुश्ताक भाई के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इप्टा के अध्यक्ष कैसर परवेज़ ने कहा कि मुश्ताक भाई का इस तरह अचानक हमेशा के लिए चले जाना रंगमंच और फ़िल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सचिव संजय चौधरी ने कहा कि मुश्ताक खान से हमारी मुलाक़ात उस समय हुई थी, जब वे चाईबासा इप्टा के एक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने आये थे. वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे. इस शोक सभा में तरुण मुहम्मद, कैसर परवेज़, संजय कुमार चौधरी, राज किशोर साहू, शिव शांकर राम, किशोर साव, चमरू कारवा, पप्पू मछुआ, नरेश राम, सीता पूर्ति, सुमन गोप, राज कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर