Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस से जुगसलाई तक 14 चक्का ट्रक का तांडव, कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक हिरासत में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित एफसीआई गोदाम से निकले एक 14 चक्का ट्रक ने गुरुवार को बर्मामाइंस से जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक तक मुख्य सड़क पर कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि एफसीआई गोदाम से ट्रक निकलने के बाद रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए जुगसलाई की ओर बढ़ता रहा। इस दौरान बर्मामाइंस के स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों ने वीर कुंवर सिंह चौक के पास काफी मशक्कत के बाद ट्रक को रुकवाया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। घटना के दौरान कितने वाहन क्षतिग्रस्त हुए, इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस तरह ट्रक लगातार आगे बढ़ रहा था, उससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रक को समय रहते रोक लिया गया और संभावित बड़ा हादसा टल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों एवं घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर