Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : United Club कर्मचारियों को 18.7% बोनस, अधिकतम ₹62,579 और न्यूनतम ₹31,112

SHARE:

25 सितंबर तक कर्मचारियों के खाते में बोनस राशि भुगतान करने पर बनी सहमति

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित The United Club के कर्मचारियों के लिए दुर्गापूजा से पहले बोनस का रास्ता साफ हो गया है। क्लब प्रबंधन और Canteen, Hotel & Restaurant Workers’ Union के बीच 17 सितंबर 2026 को वार्षिक बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत कर्मचारियों को कुल 18.7 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समझौते के अनुसार, वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम 30 दिन या उससे अधिक काम करने वाले स्थायी कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। इसमें वास्तविक वेतन (Basic + DA) के आधार पर 13.7 प्रतिशत बोनस तथा 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया शामिल है। इस तरह कुल भुगतान 18.7 प्रतिशत बनता है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस बार कर्मचारियों को मिलने वाली अधिकतम बोनस राशि ₹62,579 और न्यूनतम बोनस राशि ₹31,112 होगी। बोनस राशि का भुगतान 25 सितंबर 2026 तक किए जाने पर सहमति बनी है।

बोनस समझौते पर क्लब प्रबंधन की ओर से United Club के अध्यक्ष प्रोबल घोष तथा यूनियन की ओर से Canteen, Hotel & Restaurant Workers’ Union के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने हस्ताक्षर किए।

समझौते के दौरान प्रबंधन की ओर से जया सिंह पांडा, वेद प्रकाश ठाकुर, रंजन सिंह, अभिनव कुमार, शेखर कुमार, मनासवी दुआ राय, मोहम्मद परवेज और सुमित सिंह मौजूद रहे। वहीं यूनियन की ओर से बी.के. डिंडा, दादान सिंह, माधव हरपाल, राजू सोना, दिनेश कुमार पांडेय और सुभाष जना समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समझौते में क्लब के बेहतर प्रदर्शन और कर्मचारियों के योगदान को ध्यान में रखते हुए बोनस देने की बात कही गई है। साथ ही भविष्य में बोनस को क्लब के परिचालन राजस्व और ग्राहक शिकायतों में कमी जैसे मानकों से जोड़ने की दिशा में भी सहमति बनी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर