Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाये जाने पर झारखंड के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे : शैलेन्द्र सिंह

SHARE:

 मुंबई एवं हैदराबाद से झारखंड की तुलना करना भी हास्यप्रद, हाईकोर्ट जाएंगे 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड सरकार द्वारा नगर निकायो में 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के फैसले का विरोध करते हुए जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा की इस प्रकरण में झारखंड के जन प्रतिनिधियों का चुप रहना समझ से परे है. लगता है कि जनप्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना का अवलोकन नहीं किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक हर दो वर्षों में जमीनों की वैल्यूवेएशन के आधार पर नए सर्किल रेट और सड़क की चौड़ाई पर आधारित 20% टैक्स बढ़ा दिया जाएगा. उदाहरण के तौर पर वर्तमान में जो व्यक्ति 1000 रुपए टैक्स दे रहा है उसे 1200 रुपए देने होंगे और फिर 1 अप्रैल 2028 को  14 20 रुपए देने होंगे. इसी अधिसूचना के आधार पर होल्डिंग टैक्स हर 2 वर्षों में 20% होल्डिंग बढ़ता रहेगा.

उन्होंने कहा सरकारी अधिकारियों की एक टीम मुंबई एवं हैदराबाद गई थी. उनके द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है. मुंबई, हैदराबाद जहां मेट्रो चलती है. उसकी तुलना झारखंड जैसे गरीब राज्य से करने का कोई औचित्य ही नहीं है.

उन्होंने कहा कि जब दो वर्ष पूर्व जुगसलाई के नागरिकों ने इस तीन गुना होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध किया तो उसे दोगुना करके आंशिक सुधार किया गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस होल्डिंग टैक्स का विरोध जुगसलाई के नागरिक करते हैं और उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करेंगे. सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की इस अधिसूचना की छाया प्रति सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें सौंपेंगे और सहयोग करने का अनुरोध करेंगे, ताकि उनको सही जानकारी प्राप्त हो सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर