Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sindri : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

धनबाद जिला के सिंदरी में मंगलवार को वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह के कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए और देशवासियों को राष्ट्रभक्ति एवं सेवा का संदेश दिया। उनके आदर्श, विचार और त्याग आज भी देश के युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा एवं सम्मान से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से दिनेश सिंह, रासबिहारी सिंह, रणधीर सिंह, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह, नंदकेश्वर सिंह, धर्मराज उपाध्याय एवं ओमप्रकाश सिंह शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर