Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताजी सब्जियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

SHARE:

“काया ग्रीन्स” स्वस्थ खानपान, गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल : अमरप्रीत सिंह काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर  के न्यू काशीडीह स्थित ताज़ी सब्ज़ियों एवं फलों के नए प्रतिष्ठान “काया ग्रीन्स” का शुभारंभ समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान की संचालिका काजल सिंह एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली और शुद्ध खानपान का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। ऐसे में लोगों तक ताज़ी, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक सब्ज़ियाँ और फल पहुँचाने की दिशा में “काया ग्रीन्स” एक सराहनीय एवं स्वागतयोग्य पहल है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की समृद्धि उसके नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। “काया ग्रीन्स” जैसे प्रयास न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

काले ने विश्वास व्यक्त किया कि अपनी गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के प्रति समर्पित सेवा भावना के बल पर यह प्रतिष्ठान शीघ्र ही शहरवासियों का भरोसा जीतते हुए एक विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे एक बार अवश्य “काया ग्रीन्स” पधारें, यहाँ उपलब्ध ताज़ी एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का लाभ उठाएँ तथा स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिष्ठान संचालकों को अपनी सेवा का अवसर प्रदान करें।

अंत में अमरप्रीत सिंह काले ने ईश्वर से प्रार्थना की कि “काया ग्रीन्स” निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस अवसर पर प्रतिष्ठान की संचालिका काजल सिंह एवं उनके परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर