Jamshedpur : अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक, वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण के दिए निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मितल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आहूत की गई. अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में उत्पाद विभाग, परिवहन, मोटरयान निरीक्षक, नीलाम पत्र, मत्स्य, नगर परिषद, खनन, निबंधक विभाग सहित अन्य सभी की समीक्षा की गयी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राजस्व संग्रहण में वाणिज्यकर विभाग के सभी सर्कल में वार्षिक निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 55 प्रतिशत की उपलब्धि है. वहीं विद्युत विभाग के तीनों प्रमंडल में 100 प्रतिशत से ज्यादा, परिवहन विभाग ने 90 प्रतिशत, उत्पाद विभाग 73%, निबंधन में 69%, नकग निकायों में औसतन 75 % का राजस्व संग्रहण हुआ है. खनन विभाग ने 51 फीसदी का राजस्व संग्रहण किया है. खनन विभाग के पदाधिकारी को बालू, पत्थर इत्यादि की अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें