WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची स्टील सिटी में सामाजिक संस्था “सहयोग सेतु” का 8वां वार्षिक समारोह आयोजित, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने कार्यों को सराहा, गेरुआ गांव के बच्चों ने मोहा मन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के साकची स्थित स्टील हाउस में शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था सहयोग-सेतु का “आठवां वार्षिक समारोह” सफलता पूर्वक मनाया गया। इस समारोह में संस्था के अध्यक्ष उमेश कुमार राजेश ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि हमारी संस्था शहर एवं शहर के आसपास के गांव में जाकर उनकी दिन-प्रतिदिन की जरूरत जैसे कपड़े, किताबें ,बर्तन आदि मुफ्त में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा संस्था विभिन्न गांव में जाकर व्यक्तित्व-विकास पर कार्यशाला भी आयोजित करती है जिससे कि गांव के बच्चों की प्रतिभा का निखार हो सके।

संस्था के महासचिव अरुण कुमार ने पिछले वर्ष का संस्था के कार्यकलापों का विवरण एवं आने वाले भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, जाने-माने क्रिकेटर, व्यवसायी एवं समाजसेवी मनोज यादव, जीएसटी सुपरीटेंडेंट धनंजय कुमार एवं निशान नाट्य संस्था के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि संजीव चौधरी ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया कि आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सहयोग सेतु के सदस्य अपना समय निकालकर समाज की सेवा में लगे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने संस्था को अपनी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि मनोज यादव ने कहा की मैं शुरू से इस संस्था के क्रियाकलापों से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने कहा की संस्था जिस तरह से समाज के अभावग्रस्त लोगों का मदद करती है। वह स्वागत योग्य है। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण ने कहा की संस्था के सदस्य पूरे परिवार के साथ इस संस्था से जुड़े हुए हैं और इस तरह का पारिवारिक जुड़ाव विरले ही संस्थानों में दिखता है।

विशिष्ट अतिथि धनंजय कुमार ने संस्था के भविष्य के कार्यक्रम में सदस्य के रूप में खुद शामिल होने का वादा किया। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा पिछले दिनों डिमना क्षेत्र के गेरुआ गांव में आयोजित 10 दिवसीय ‘व्यक्तित्व विकास कार्यशाला’ के प्रशिक्षित बच्चों द्वारा नृत्य-नाटिका प्रस्तुत किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्याम कुमार द्वारा किया गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए संस्था के पूर्व अध्यक्ष गुरचरण सिंह भोगल ने कहा की हमारी संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में भी काम करते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होती आई है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में संस्था के कार्यक्रमों में अपनी प्रत्यक्ष भागीदारी दें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री संजय कुमार पांडे, प्रदीप कुमार पानी, शांतनु गांगुली, परितोष गिरी , आशीष कुमार श्रीवास्तव, आशीष तिवारी आदि की सक्रिय भूमिका थी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर