Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फिर तेरी कहानी याद आई, दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा पूर्व भाजपा नेता एक साल बाद गिरफ्तार, इसी खबर पर पार्टी ने किया था बाहर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सीतारामडेरा के रहने वाले भाजपा के पूर्व नेता जगजीत सिंह उर्फ सोनू को गोलमुरी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. जगजीत के खिलाफ एक साल पूर्व गोलमुरी थाना में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. शनिवार को गोलमुरी पुलिस और सीतारामडेरा पुलिस जगजीत के आवास पहुंची. जहां पहले पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर उसे सरेंडर करने को कहा. सरेंडर नहीं करने पर पुलिस ने कुर्की करने की भी बात कही. इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वह भी चर्चित अखाड़ा के सामने से.

इस मामले में टुइलाडूंगरी की रहने वाली 46 वर्षीय विवाहित महिला ने गोलमुरी थाने में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया था कि जगजीत सिंह सोनू ने उसकी अश्लील तस्वीर भी वायरल कर दी है. जगजीत सिंह सोनू ने उनको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

महिला से आरोपी ने लिया था एक लाख रुपए उधार

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि जगजीत सिंह सोनू अपने परिवार का कपड़ा सिलवाने उनके पास आया करता था. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन जगजीत सिंह सोनू ने कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है. इस पर पीड़ित महिला ने दो किस्तों में एक लाख रुपए जगजीत सिंह सोनू को दे दिया. बाद में पीड़ित महिला ने जब अपना रुपया मांगा तो जगजीत सिंह सोनू पहले तो आनाकानी करता रहा. बाद में उसने कहा कि भुइयांडीह शमशान घाट के पास एक होटल में आओ और अपना रुपया ले लो. पीड़ित महिला उस होटल में गई. वहां जगजीत सिंह सोनू ने रुपए के बजाय तीन चेक दिए. इसके बाद कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता मंगा कर खाने को कहा. नाश्ता करने के बाद जब महिला ने कोल्ड ड्रिंक पिया तो उसे चक्कर आने लगा और उसे नशा सा महसूस होने लगा. बेहोशी की हालत में जगजीत सिंह सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वहीं उसी अवस्था में छोड़कर फरार हो गया. बहरहाल, इस बीच कई खेल हुए. अचानक से सोनू की गिरफ्तारी पर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है.यह खबर छपने के बाद भाजपा ने सोनू को पद से हटा दिया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर