Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में दर्जनों पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया मुकेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में दर्जनों हरे-भरे पौधारोपण कर जागरूकता अभियान चलाया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने कर कमलों से आम, नीम, शीशम, जामुन, कदम, नारियल जैसे दर्जनों पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया.

इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आह्वान किया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान, पर्यावरण प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को शिक्षित करने की बात कही. विदित हो कि बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान को रेलवे के द्वारा इन दिनों पार्क के रूप में तब्दील किया जा रहा है. इस बड़े मैदान में स्थानीय लोग सुबह शाम टहलने आते हैं. इसी कड़ी में वृक्षारोपण लगाकर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, पूर्व उप मुखिया संतोष लाल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी शशि आचार्या, गौरी पांडे, उमा शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सतीश ठाकुर, राजेंद्र कुॅवर, पंकज कुमार सिंह, प्रदीप ठाकुर, आनंद कुमार, सोनू दास, साजन कुमार, अंगद पांडे, प्रवीण कुमार उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर