WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नाई समाज के अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

SHARE:

  • महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष ने भी ली भाजपा की सदस्यता
  • वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद ने भाजपा परिवार में सभी का गर्मजोशी से किया स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम नाई समाज के जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस के नेता सुरेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में नई समाज के पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित एक समारोह में विधानसभा के प्रभारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद ने सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शामिल हुए सभी आगंतुक नव सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया. इस दौरान सभी सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत कर शुभकामनाएं व्यक्त की गई. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा नेता संदीप शर्मा बॉबी ने गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम नाई समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में नाई समाज के हितों की लगातार अनदेखी हो रही थी. जरूरत के कई मौकों पर कांग्रेस नेताओं ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि लोगों ने उन्हें नाई समाज के उत्थान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें अध्यक्ष चुना है. लेकिन कांग्रेस नेताओं को समस्या बताने पर ‘अभी समय नही है’ जैसे जवाब दिए जाते थे. इस तरह के रवैये और समाज के लोगों की हो रही लगातार उपेक्षा से वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और काफी हर्ष महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन और मतदान में नाई समाज अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छत्तीसगढ़ लोधी समाज और साहू समिति ने सरयू राय का किया समर्थन

वहीं, विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विजयी अभियान में सहयोग करने हेतु सभी वर्गों में उत्साह का माहौल है. भाजपा की लोकप्रियता, विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा परिवार में शामिल नाई समाज के सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत है. उन्होंने विश्वास जताया कि नई समाज से प्रबुद्ध लोगों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के साथ हमारे चुनाव अभियान को भी बल मिलेगा. इस दौरान नाई समाज से सचिव बीरबल शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलंभुज शर्मा, संगठन सचिव तुलसी शर्मा, महिला अध्यक्ष शीला देवी, मनोज ठाकुर, बृजनंदन ठाकुर, धीरेंद्र शर्मा समेत कई अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर