Breaking News
Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन

Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉई यूनियन और कंपनी प्रबंधन के बीच कर्मचारियों के वेज एवं ग्रेड रिवीजन को लेकर लंबे समय से चल रही वार्ता का सोमवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में सफल समापन हो गया। यह महत्वपूर्ण समझौता उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समझौते के दौरान दोनों पक्षों ने औद्योगिक शांति, आपसी विश्वास और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रबंधन के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोगपूर्ण रवैये से कर्मचारियों के हितों की रक्षा हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यूनियन और प्रबंधन के बेहतर तालमेल से न केवल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि संस्थान की प्रगति और औद्योगिक सौहार्द भी मजबूत होगा। उन्होंने भविष्य में भी रचनात्मक संवाद और सहयोग की परंपरा जारी रखने की बात कही।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रवीण वी. थंपी ने यूनियन की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रबंधन कर्मचारियों के कल्याण, संस्थान की उन्नति और बेहतर औद्योगिक संबंधों के लिए भविष्य में भी यूनियन के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा।

इस समझौते को अंतिम रूप देने में वेज कमेटी के सदस्यों संजय कुमार सिंह (महासचिव), अभिषेक कुमार श्रीवास्तव (डिप्टी प्रेसिडेंट) एवं हुसैनुल ओला कादरी (उपाध्यक्ष) की भूमिका को दोनों पक्षों ने सराहा। उनके प्रयासों और बेहतर समन्वय के कारण वेतन समझौते को सफलतापूर्वक अंतिम रूप दिया जा सका।

बैठक में प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक प्रवीण वी. थंपी, प्लांट हेड इंद्रनील बिस्वास, सीएचआरओ नीना बहादुर, डीजीएम (एचआर) राजेश त्रिपाठी, डिप्टी हेड (एचआर) मनीष कुमार तथा मैनेजर (एचआर) रिचा पांडे उपस्थित थीं। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हुसैनुल ओला कादरी, पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, संयुक्त सचिव सृष्टिधर महतो, आदित्य राज, संगठन सचिव प्रवीण कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वेज/ग्रेड रिवीजन के तहत स्वीकृत प्रमुख वित्तीय लाभ

मद राशि

MGB ₹4,400

HRA ₹1,072

Investment ₹1,072

Increment ₹1,120

Allowance ₹6,895

Level Change Fitment ₹125

Night Shift Benefit ₹270

Upgradation Benefit ₹600

Contingency ₹2,250

Leave Encashment ₹1,770

कुल औसत लाभ ₹19,569 प्रति माह

समझौते की प्रमुख बातें

7 वर्षों के लिए वेज एवं ग्रेड रिवीजन समझौते पर सहमति।

कर्मचारियों के CTC में औसतन ₹19,000 प्रति माह की वृद्धि।

न्यूनतम CTC वृद्धि: ₹18,805 प्रति माह।

अधिकतम CTC वृद्धि: ₹21,200 प्रति माह।

नाइट शिफ्ट अलाउंस ₹60 से बढ़ाकर ₹100 किया गया।

टर्म इंश्योरेंस की राशि बढ़ाकर ₹25 लाख की जाएगी।

हेल्थ इंश्योरेंस ₹2.5 लाख रहेगा, जबकि गंभीर बीमारी की स्थिति में अतिरिक्त ₹5 लाख तक की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रकार कुल कवरेज ₹7.5 लाख तक होगा।

इंक्रीमेंट वैल्यू में उल्लेखनीय वृद्धि की गई, जिससे कर्मचारियों को पहले की तुलना में अधिक वार्षिक लाभ मिलेगा।

100% VDA (₹6,376) को वेतन संरचना में मर्ज कर दिया गया।

LTA (Leave Travel Allowance) का पुनरीक्षण 1 अप्रैल 2028 से किया जाएगा।

यूनियन और प्रबंधन ने संयुक्त रूप से विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ कंपनी में औद्योगिक सौहार्द, संवाद और सहयोग की परंपरा को और मजबूत करेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर