WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसंपर्क अभियान किया तेज, बारिश व तेज हवाओं के बीच लोगों से मिलकर मांगा समर्थन

SHARE:

कई प्रमुख नेताओं एवं गणमान्यजनों से भी की मुलाकात

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का तेज बारिश और हवाओं के बीच भी जनता एवं पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के घर से की, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों संग सीतारामडेरा मंडल के क्षेत्र विभिन्न इलाकों जैसे ग्वाला बस्ती, नंद नगर और ब्राह्मण टोला में पहुंची, जहां उन्होंने केशव यादव, गोपी साव, जीत बहादुर वर्मा, पींटू शुक्ला, महावीर यादव, महेन्द्र यादव, किशुन तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, किशन यादव से मुलाकात कर जनसमर्थन प्राप्त किया। इसी तरह, एग्रिको में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के आवास जाकर भी उन्होंने समर्थन प्राप्त किया और उनके परिवार का अभिवादन स्वीकार किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोग उनकी सादगी और विनम्रता से काफी प्रभावित दिखे। कई घरों की महिलाओं ने पूर्णिमा का आरती-तिलक लगाकर स्वागत किया और पुष्प व अंग वस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं व्यक्त की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, जनता से मिल रहे अपार समर्थन से उत्साहित पूर्णिमा दास ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनता के आशीर्वाद से वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किए गए विकास कार्यों को नये सिरे से प्रारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं विधायक या नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बहन, बेटी और सेविका के रूप में हर सुख-दुख में लोगों के बीच रहूंगी।

पूर्णिमा का जनसंपर्क अभियान देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इसी बीच, पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर भी विभिन्न मंडल क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के निमित्त उत्साह के साथ अपने सुझाव दिए और चुनावी रणनीति बनाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर