Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती, वक्ता बोले – डॉ मुखर्जी के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में लगे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

SHARE:

जमशेदपुर।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 122वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाई. गुरुवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय, के नारे से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा.

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत की स्थापना में लगे हैं. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं सिद्धांत हम सबके साथ आने वाली कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करते रहेंगे. एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए देश हित से ऊपर कुछ नहीं था. कहा कि भाजपा सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ रही है. यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ही सपना था कि हमारा देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंडता के मार्ग पर आगे बढ़े. कहा कि डॉ मुखर्जी आजाद भारत के उन नेताओं में से एक रहे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें उनके विचार के साथ जुड़ें और विचार को आगे बढ़ाने का काम करें.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विभिन्न मंडलों में भी मनाई गई जयंती

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया. विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया.

जिला कार्यालय में ये थे उपस्थित

इस दौरान जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, डॉ राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमिताभ सेनापति, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, सुरेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, रमेश नाग, मिथिलेश साव, गौतम प्रसाद, विनय सिंह, अभिषेक डे, रमेश बास्के, शैलेश गुप्ता, आशुतोष दास, मंजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर