Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लोकसभा चुनाव तैयारी को धार देने के भाजपा ने बनाया संसदीय चुनावी कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया विधिवत उद्घाटन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन व पूजन से कार्यालय का हुआ शुभारंभ

SHARE:

बोले बाबूलाल मरांडी- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगाएगी जीत का हैट्रिक, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में, भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय खोलकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। बुधवार को साकची जुबिली पार्क गेट के समीप स्थित क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट में बने जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, जमशेदपुर महानगर प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, ग्रामीण प्रभारी बरकुंवर गागराई, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव व अन्य नेतागण मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने कार्यालय का निरीक्षण कर इसे चुनावी दृष्टिकोण से बेहतर बताते हुए सराहना की। इससे पहले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन एवं पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं में प्रसाद और लड्डू का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को प्राथमिकता देकर एवं विरासत को संरक्षित करते हुए देश को आगे बढ़ाया है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई क्रांतिकारी और निर्णायक कदम उठाए। पीएम नरेंद्र मोदी के इन्हीं प्रयासों का असर है कि आज देश आर्थिक सामरिक और राजनीतिक तौर पर मजबूत हो रहा है और इसका लोहा दुनिया भी मान रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समक्ष अपना विजन स्पष्ट कर दिया है, आज अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास हो रहे हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

मरांडी ने कहा कि बुधवार को झारखंड के 14 संसदीय क्षेत्रों में पार्टी का कार्यालय प्रारंभ हो जाएगा। पिछली बार 14 में से 12 सीटें हमारे पास थी। इस बार प्रदेश की सभी 14 सीटों पर भाजपा विजयी प्राप्त करेगी। बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने जमीन, खनिज, शराब बेचने के बाद प्रश्न पत्र लीक कर युवाओं के रोजगार भी बेचने लगी। सीएम चंपई सोरेन कहते हैं कि वे हेमंत सोरेन पार्ट 2 हैं, अगर ऐसा रहा तो उनका हाल भी पूर्व सीएम की भांति होगी। श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2024 में धूमधाम से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है और विधानसभा चुनाव में झारखंड से भ्रष्टाचारी और लुटेरी गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकना है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति और मजबूत हुआ है। 2024 के चुनाव में नरेन्‍द्र मोदी स्पष्ट बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यह केवल मैं ही नहीं कह रहा हूं, बल्कि बहुत सारे राजनीतिक विश्लेषक भी इस सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और ऐसा 70 के दशक के बाद पहली बार होगा।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। दबे-कुचले, पिछड़े व शोषित वंचितों को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी जनकल्याणकारी योजना चला रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों को गिनाया। सांसद श्री महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। देश में मोदी लहर ऐसी है कि जन-जन की आवाज अबकी बार 400 के पार सुनाई दे रही है।

वहीं, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।जमशेदपुर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। जनता के विश्वास और आशीर्वाद से अबकी बार 400 पार कर फिरसे भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक मतों से विजयी प्राप्त करेंगे।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी की चुनावी गतिविधियां अब चुनावी कार्यालय से चलेंगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष है और इसके लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बड़ी जीत के लिए कार्य करना है।

इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, मनोज सिंह, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, विनय शांडिल्य, सोनू कुमार मोदी, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, मुचिराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद नेसार, राजीव रंजन सिंह, शिवशंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, सरोज महापात्रा, निशांत कुमार, विजय तिवारी, अमरजीत सिंह राजा, हलदर नारायण साह, दिनेश शर्मा, दशरथ चौबे, हरिकिशोर तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, संजीव सिंह, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, सुबोध झा, अभिमन्यु सिंह, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, शशि यादव, रॉकी सिंह, राहुल तिवारी, रूबी झा, राजपति देवी, ममता कपूर, लकी सिंह, रेणु झा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, बिमला साहू, संजना साहू, सुशील पांडेय, तन्मय झा, अशोक सामंत, नवजोत सिंह, अमरेंद्र सिंह, बंटी सिंह, अमित सिंह, अमर सिंह, संजीत चौरसिया, गणेश मुंडा, अभिषेक श्रीवास्तव, मीरा शर्मा, रामबिलास शर्मा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर