Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ड्रामा कर रही है : सुधीर कुमार पप्पू, पाकिस्तानी नागरिक को बाहर निकालना केंद्र सरकार का विषय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पाकिस्तानी विदेशी नागरिक को लेकर वे ड्रामेबाजी कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेता उन राज्यों में पाकिस्तानी नागरिक को चिन्हित कर राज्य से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं जहां-जहां कांग्रेस, झामुमो, तृणमूल कांग्रेस अथवा वामपंथियों का शासन है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : लोयोला स्कूल ने विशेष सम्मान समारोह में राष्ट्रीय टॉपर शाम्भवी जायसवाल का किया सम्मान

Gambhir Car Associate Motion Ads

हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात में इनका यह कार्यक्रम नहीं चल रहा है. वास्तव में बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर जनमानस के बीच भारतीय जनता पार्टी यह धारणा बनाना चाहती है कि विपक्षी शासन वाले प्रदेशों में पाकिस्तानी नागरिक निवास कर रहे हैं और उन्हें यहां संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि नागरिकता एवं विदेशी नागरिक के भारत प्रवेश का विषय संघ सरकार अर्थात केंद्र सरकार का है.

वहीं विदेशी नागरिकों को देश की सीमा से बाहर निकल सकती है राज्य सरकार नहीं. सुधीर पप्पू ने सवाल दागते हुए कहा कि सीमा पर हमारी सेना तैनात है और ऐसे में पिछले 11 साल से कैसे विदेशी नागरिक भारतीय जमीन पर कदम रख रहे हैं? यदि वे प्रवेश कर रहे हैं तो इसके लिए पूर्ण रूपेण केंद्र की भाजपानीत नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है?

एक बार फिर सुशील कुमार पप्पू ने निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि झारखंड में पहचान हो जाती है तो क्या राज्य सरकार उनको राज्य की सीमा से बाहर भेज सकती है? क्या संविधान में राज्य सरकार को अधिकार है ऐसे नागरिकों को राज्य से बाहर करे? यदि उसने बाहर भी किया तो भारत देश की सीमा से उन्हें बाहर कौन निकालेगा निश्चित यह काम भारत सरकार कर सकती है दूसरा कोई नहीं. वास्तव में पहलगाम नृशंस हत्या प्रकरण में पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की किरकिरी हो रही है और उससे ध्यान बांटने के लिए झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और कर्नाटक में भाजपा ड्रामेबाजी कर रही है? बिहार में भाजपा का यह अभियान क्यों नहीं चल रहा है? देश की जनता को बताया जाना चाहिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर