WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा गोलमुरी मंडल ने टुइलाडुंगरी क्षेत्र में चलाया वृहद सदस्यता अभियान

SHARE:

कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को बनाया पार्टी का प्राथमिक सदस्य, अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान के निमित्त मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया. भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र अंतर्गत टुइलाडुंगरी में चलाए गए इस सदस्यता अभियान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से संर्पक किया और उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्यक्तिगत रूप से लोगों को सदस्यता दिलाते हुए भाजपा की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया. अभियान में कार्यकर्ताओं ने नमो एप्प के माध्यम से एवं फॉर्म भरकर लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की. अभियान के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला, जहां महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए और स्वेक्षा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र के पुराने लोगों के घर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना. उन्होंने टाटा स्टील में साथ काम करने वाले एक मित्र से भी मुलाकात की. वहीं, स्थानीय निवासियों एवं महिलाओं ने भी कई समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. कई महिलाओं ने वृद्धा और विधवा पेंशन ना मिलने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप की मांग की. वहीं, क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट खराब होने की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी समस्याओं पर उचित समाधान का भरोसा दिया.

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना केवल एक संगठन से जुड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक महान राष्ट्र-निर्माण की यात्रा का हिस्सा बनना है. भाजपा का प्रत्येक सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है. अभियान में जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा ही लोगों के दिलों में एकमात्र पार्टी है जो विश्वास और विकास का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे भाजपा के सदस्यता अभियान का हिस्सा बनें और एक सशक्त झारखंड और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें.

अभियान के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अभियान के जिला संयोजक डॉ रजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, अशोक सामंत, धीरज पासवान, श्रीनू राव, बी श्रीनिवास राव, सतीश शर्मा, बंटी अग्रवाल, दशमी पूर्ति, रंजीत गुप्ता, मोहन कुमार, लक्ष्मण बेहरा, सतीश कुमार, कामेश्वर साहू, किशोर राजा, हरेराम यादव, मोहम्मद इकबाल, उमेश गिरी, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद फैय्याज, मदन साहू, हेमा देवी, दीपक मुखर्जी, वीर सिंह बोदरा, छगन लाल, सुनीता रानी, इंदरजीत सिंह बिट्टू, रामलाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर