Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का किया आयोजन

SHARE:

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के महत्व पर हुई चर्चा, प्रदेश प्रवक्ता अजय साह मुख्य वक्ता के रूप में हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को गोलमुरी के खालसा क्लब में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह शामिल हुए. इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई वरीय नेताओं एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से भाग लिया। कार्यशाला में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : झारखंड सरकार के 11 मंत्रीयो का बंगलों का बिना नक्शा के निर्माण कार्य का मामला – प्रधानमंत्री कार्यालय ने जांच व कार्रवाई का दिया आदेश

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सरल शब्दों में अधिनियम के लाभों को समझाते हुए कहा कि वक्फ सुधार विधेयक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगा. डिजिटल पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण, ऑडिट, और निगरानी सुनिश्चित होगी, जिससे भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन पर अंकुश लगेगा. यह अधिनियम मुस्लिम महिलाओं को बोर्ड में प्रतिनिधित्व, संपत्तियों पर समान अधिकार, और बोहरा, अहमदिया जैसे अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदायों को उनकी पहचान और अधिकारों की सुरक्षा प्रदान करेगा.

इसके अलावा, अवैध कब्जों को रोककर वक्फ बोर्डों का राजस्व बढ़ेगा, जिसका उपयोग मस्जिदों, मदरसों, अस्पतालों, और स्कूलों जैसी कल्याणकारी परियोजनाओं के लिए होगा. उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम मुस्लिम समुदाय के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों का सम्मान करता है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि वक्फ के धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा, और बोर्ड में मुस्लिम बहुमत बना रहेगा. यह सुधार केवल संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने और समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए है.

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 समाज के समावेशी विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. यह अधिनियम मुस्लिम समुदाय के गरीब, पसमांदा, और वंचित वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. कहा कि वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से शिक्षा, स्वास्थ्य, और कल्याणकारी योजनाओं के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा.

कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी मंजीत सिंह गिल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, दिनेश साव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ सुनीता कुमारी, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मिली दास, मंजीत सिंह गिल, अमित सिंह, सूरज सिंह, बबलू गोप, युवराज सिंह, अमित कुमार, पवन सिंह, बिनोद राय, लकी सिंह राजपूत, श्वेता कुशवाहा, तन्मय झा, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अरमान, रिहान, अफरोज, साकिब समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर