WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा 21 मई को मनाएगी लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

SHARE:

  • कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे मुख्य अतिथि

फतेह लाइव रिपोर्टर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी जोरों पर है. इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पार्टी 21 से 31 मई तक “अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान” चला रही है. इस अभियान के तहत 21 मई को जमशेदपुर में एक भव्य जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार विमर्श हुआ.

इसे भी पढ़ें : Giridih : 4 लेबर कोड वापस ले मोदी सरकार – राजेश यादव

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भव्य आयोजन के लिए भाजपा ने तैयार की रूपरेखा

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 21 मई को शाम 4:30 बजे बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी. भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस अवसर पर कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति और धर्म की पुनर्स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई. विदेशी आक्रांताओं के दौरान काशी से लेकर रामेश्वरम तक के तीर्थ स्थलों का पुनरुद्धार कर उन्होंने राष्ट्र और संस्कृति की सेवा की. उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रशासनिक बैठकों में विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी

सुधांशु ओझा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की महत्ता को बताया ऐतिहासिक

इस भव्य आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी. पार्टी ने अपने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने मंडल स्तर से कार्यक्रम में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं. कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे. सुधांशु ओझा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके. बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर