Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : सीजीपीसी उड़ा रही है संविधान की धज्जियाँ, भगवान सिंह अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रधान बनाना चाहते हैं: निशान सिंह*

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. प्रधान पद के उम्मीदवार निशान सिंह ने सीजीपीसी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि भगवान सिंह संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और साकची गुरुद्वारा का प्रधान अपने पसंदीदा प्रत्याशी को बनाना चाहते हैं.

बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए सीजीपीसी और सरदार भगवान सिंह पर जमकर बरसे. एक बयान जारी कर निशान सिंह ने कहा कि साकची का चुनाव साकची गुरुद्वारा के संविधान अनुसार होता आया है और आगे भी ऐसे ही होता रहेगा. इसमें किसी का भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

निशान सिंह ने सीजीपीसी द्वारा करायी गई धार्मिक स्क्रूटिनी (जांच परीक्षा) को भी अवैध करार देते हुए कहा है कि स्क्रूटिनी प्रक्रिया को समानांतर कराया जाने को संविधान के विरुद्ध बताया. निशान सिंह ने कहा सीजीपीसी राजनीतिक अखाड़ा बनती जा रही है और इसके प्रमुख भगवान सिंह केवल अपने पसंदीदा व्यक्तियों को ही तरजीह देते हैं. उनके ग़लत सिद्धांत के विरुद्ध आवाज़ उठाने वालों को बाहर करने के हथकंडे अपनाते हैं. निशान सिंह ने कहा साकची की संगत उनके साथ है और साकची का चुनाव साकची गुरुद्वारा के संविधान अनुसार ही संपन्न होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर