Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : समन्यव और शौर्य है हमारी वायुसेना की ताकत : परिषद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

1932 से लेकर वर्तमान भारत के वायु सेना की ताकत उसका अपरिमेय शौर्य और अदभुत समन्वय ही शक्ति है, जिसके बल पर आज इस देश के वायु सेना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शक्ति में से एक है। साथ ही हम दुनिया को शक्ति के साथ शांति और सहयोग का संदेश देने में भी विश्वास रखते हैं। आज यह बात अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आयोजित भारतीय वायुसेना दिवस समारोह के दौरान में संगठन के जिला अध्यक्ष विनय यादव ने कही।

92वें वायु सेना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों में शहीद स्मारक गोलमुरी

Gambhir Car Associate Motion Ads

में वायु सेना दिवस मनाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त 35 पूर्व सैनिक उपस्थित थे। वे बीते दिनों की अपने अनुभव साझा करते हुए रोमांचित हो उठे। इन जांबाज़ सैनिकों में कई सारे सैनिक साथी ऐसे हैं जिन्होंने 1962, 1965, 1971, कारगिल युद्ध,ऑपरेशन पराक्रम, मेघदूत,जैसे ऑपरेशन में भाग ले चुके हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। समारोह में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ वातावरण गुंजायमान रहा। तत्पश्चात सुखविंदर सिंह ने संगठन गीत प्रस्तुत किया। अतिथि और नए बनाये गए सदस्यों का परिचय संगठन के राजीव कुमार सिंह ने किया। उसके बाद वायुसेना के इतिहास और संगठन्कार्य का विषय कुंदन कुमार सिंह पेश किया गया।

इसके बाद संगठन की तरफ से केक कटिंग किया गया और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गयी। वायु सेना से सेवानिवृत्त एचपी भारती ने वायुसेना के दिनों के अपने अनुभव साझा किया। वर्तमान भारत और हमारी वायु युद्धक शक्ति के बढ़ते स्वरूप पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। भारतीय वायुसेना दिवस एवं संगठन की जानकारी देते हुए संगठन के मार्गदर्शक जसबीर सिंह ने कहा कि संगठन का एक-एक सैनिक संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। आर्मी, एयरफोर्स व नेवी से ऊपर उठकर हमलोग बड़े से बड़े कार्यक्रम को भी सफल बना देते हैं। 

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही संगठन की मुख्य विशेषता है, जिसके कारण नित्य नए सैनिक संगठन से जुड़ते चले जाते हैं। धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण कुमार पांडे द्वारा किया गया।

ये पूर्व सैनिक रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनय यादव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, कोषध्यक्ष दीपक शर्मा के साथ अवधेश कुमार, विनय यादव,सुखविंदर सिंह ,राजेश कुमार, उमेश शर्मा, पवन कुमार, किशोर कुमार केशव कुमार वर्मा, दयानंद सिंह, जय प्रकाश, रजनीश कुमार सिंह, कुन्दन सिंह, हरी सिंह सैंडिल, मनोज सिंह, जसबीर सिंह, सत्या प्रकाश, आरपी सिंह के साथ उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर